Breaking News

देश के कर्इ हिस्सों में बारिश का प्रकोप, पहाड़ों पर भूस्खलन से बढ़ा खतरा


देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचार्इ हुर्इ है। राजधानी दिल्ली में भी सोमवार को जमकर बारिश हुई। दिल्ली में कुछ घंटों की बारिश से एक बार फिर सड़कों पर पानी भर गया, जिसके कारण कई स्थानों पर जाम की भी स्थिति दिखी। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर का भी ये ही हाल रहा। गौरतलब है कि अभी तक देश के दक्षिणी हिस्से से लगातार दिल दहलाने वाली खबरें आ रही थीं, लेकिन अब उत्तरी राज्यों में भी कुदरत ने अपना रुख बदला है। रविवार से अभी तक बारिश और बाढ़ के कारण कुल 10 लोगों की मौत हो गई है।बारिश के कारण असम में सड़कें बनी तालाबपूर्वोत्तर के राज्याें असम आैर अरुणाचल प्रदेश में हु्र्इ बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गर्इ है। बता दें चीन के वाटर अटैक के बाद इन राज्यों के कुछ इलाकों में कृतिम बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। मसूरी में भारी बारिश से मचा हाहाकारउत्तराखंड के मसूरी से रविवार को भारी बारिश से हाहाकार मचा गया। राज्य के मसूरी में केम्पटी वाटरफॉल के पानी ने प्रलय का रूप अख्त‍ियार कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटकों वहां से बाहर निकाला गया। इस दौरान वाटरफॉल के आसपास की दुकानों में पानी भर गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने केम्पटी फॉल का रास्ता बंद कर दिया हैंं।उत्तर प्रदेश में अब तक 26 की मौतउत्तर प्रदेश के शामली में एक तस्वीर सामने आई जहां अंडरपास में कई घंटों तक ट्रैक्टर समेत अन्य कई वाहन फंसे रह गए। यूपी के ही ललितपुर में बेतवा नदी पर ईरेक बांध के पास करीब 8 मछुआरे फंस गए। वायुसेना ने वहां जाकर रेस्क्यू किया।प्रदेश में जानलेवा बनी बारिश कीवजह से 26 लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य जख्मी हो गए हैं। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात तथा बारिश के कारण मकान गिरने इत्यादि वर्षाजनित हादसों में कुल 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत हो गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NEolJb

कोई टिप्पणी नहीं