Breaking News

इस राज्य में गिर जाएगी बीजेपी गठबंधन की सरकार, जानिए किसने दी चेतावनी


शिलॉन्ग सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी व विपक्ष कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक दिन पहले एनपीपी से फुलवाड़ी के विधायक एस्मतूर मोमिन ने यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस मौजूदा मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार को अस्थिर करने कि कोशिश कर रही है। एक दिन बाद कांग्रेस ने इसका जवाब दिया है। प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस प्रवक्ता जेनिथ एम संगमा ने अपने बयान में कहा कि एनपीपी शिविर में सरकार गिर जाने का भय व्याप्त है। उनका कहना था कि एनपीपी के पास बहुमत की कमी की वजह से उक्त पार्टी अपने दम पर सरकार चला नहीं सकती। संगमा ने कहा कि विभिन्न दलों द्वारा समर्थित एमडीए गठबंधन एक मजबुत एंव टिकाऊ सरकार नहीं है। सरकार स्थिर नहीं है, एेसे में स्वाभाविक है कि एनपीए सरकार पर संकट के बादल छाए रहेंगे। कहीं न कही एनपीपी भी इस बात को अच्छी तरीके से समझ रही किंतु अपनी कमजोरियों को छुपाने के लिए कांग्रेस पर गलत आरोप मढ़ दिए जा रहे हैं। संगमा ने एस्मतुर मोमिन दवा्रा लगाए गए आरोपों को खारिज किया औऱ कहा कि कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रही है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उनकी पार्टी अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहती। संगमा का कहना था कि यदि वे सरकर गिराना चाहे तो किसी भी समय कर सकते हैं। इसमें उन्हें सफलता भी मिल जाएगी पर वे एेसा नहीं करना चाहेंगे। इसके पीछे कई वजह हैं। एनपीपी नेताओं ने चुनाव के दौरान कई वायदे किए हैं, इसलिए उक्त पार्टी को अपने किए वायदे को पूर्ण कर साबित करना होगा कि उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। फिलहाल एमडीए में शामिल सभी सहयोगी पार्टीयां ने एक मजबूत गठबंधन बताया है। एमडीए घटक दलों का मानना है कि उनकी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N9vswh

कोई टिप्पणी नहीं