नींद के लिए तरस रहा है ये लड़का, ले पता है बस एक घंटे की नींद वो भी बैठकर

सोना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन सोचिये अगर आपको सोने को ही ना मिले तो ऐसे में किसी भी इंसान का पागल होना तो वाजिब है लेकिन एक ऐसा लड़का है जो 30 दिनों में सिर्फ 30 घंटे की नींद लेता है यानि की एक दिन में 1 घंटे की नींद जी हां असम का रहने वाला एक लड़के को ये गंभीर बिमारी है जिसमे वो नींद की बिमारी से जूझ रहा है. असम के इस लड़के का नाम विकास हजारिका है जो हर दिन माैत का इंतजार कर रहा है। बीमारी के कारण उसका पेट फूल जाता है, जिस वजह से वह न ताे साे सकता है और न ही चल सकता है। उसका वजन भी 61 कि.ग्रा. है।अपनी सारी उम्मीदें खो चुका विकास का कहना है कि इलाज में बहुत देर हो चुकी है और अब उसके ठीक होने की सारे उम्मीदें खत्म हो रही हैं। वह पिछले 5 सालों से कंजेस्टिव हेपटोमेगेली बीमारी से जूझ रहा है। वह दिन में केवल एक से आधे घंटे के लिए बैठे-बैठे सो सकता है। विकास एक अच्छा फुटबॉलर है। एक दिन खेलते-खेलते उसके पेट में दर्द हुअा और वह ग्राउंड में गिर गया, जिसके बाद उसकी इस गंभीर बीमारी का पता चला। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सर्जरी का खर्च करीब 6 लाख आएगा।लेकिन विकास के पिता दिलीप का कहना है कि वह बड़ी मुश्किल से मजदूरी करके 5000 रुपए कमाते हैं। इससे घर का खर्च ही चल पाता है। ऐसे में वह अपने बेटे का इलाज कैसे करवा सकता है, विकास जिंदगी की उम्मीद में तरस रहा है कि काश को उसकी इस मुसीबत में मदद करे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PULkBz
कोई टिप्पणी नहीं