Breaking News

महज 3 हजार रुपए के निवेश से आप बन जाएंग 56 लाख के मालिक, कभी नहीं रहेगी पैसों की टेंशन


बढ़ती महंगाई के बीच आप अपनी छोटी-छोटी बचत को कहीं निवेश करना चाहते हैं तो सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान यानी (SIP) आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल इसमें महज तीन हजार रुपए हर माह लंबी अवधि के निवेश के साथ आप 56 लाख रुपए का फंड बना सकते हैं। इसके लिए आप कभी भी एसआईपी अकाउंट खुलवा सकते हैं। एसआईपी में अगर आप हर माह 3,000 रुपए निवेश करते हैं तो 25 साल में आप कुल 9 लाख रुपए निवेश करेंगे। आपके निवेश पर अगर सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आपको कुल लगभग 47 लाख रुपए रिटर्न मिलेगा। यानी आपका निवेश और रिटर्न मिला कर 25 साल के बाद आपका कुल फंड लगभग 56 लाख रुपए हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे निवेशकों के लिए एसआईपी निवेश का बेहतर विकल्‍प है, जिनको मार्केट के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। एसआईपी के जरिए आप हर माह थोड़ा थोड़ा पैसा निवेश करके लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। एसआईपी में आपका पैसा अलग अलग सेक्‍टर के म्‍युचुअल फंड में निवेश किया जाता है जिससे बाजार के उतार चढ़ाव का असर एसआईपी पर कम पड़ता है। यानी बाजार में निवेश का जोखिम कम हो जाता है। एसआईपी में लंबी अवधि में आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश पर हर साल जो रिटर्न मिलता है अगले साल आपके निवेश और रिटर्न को मिला कर उस पर रिटर्न मिलता है। इस तरह से आपका निवेश जितना अधिक समय तक बना रहता है आपको कंपाउंडिंग का फायदा उतना ज्‍यादा मिलता है। यानी आपका फंड तेजी से बढ़ता है। आप मात्र 500 रुपए से एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं। एसआईपी में आप अपनी सुविधा के अनुसार यह तय कर सकते हैं कि आप कितना पैसा निवेश करना चाहते हैं। इसके अलावा एआईपी में आप चाहें तो हर साल अपना निवेश बढ़ा भी सकते हैं। इससे आप कम समय में बड़ा फंड बना सकते हैं। अगर आप सिस्‍मैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान के जरिए हर माह 5,000 रुपए जमा करते हैं और आपके निवेश पर सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आप 3 करोड़ का फंड बना सकते हैं। आपको इसके लिए लगातार 35 साल तक एसआईपी में निवेश जारी रखना होगा 35 साल पूरे होने पर आपकी एसआईपी में कुल 3 करोड़ रुपए का फंड बन जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4SODx

कोई टिप्पणी नहीं