कांग्रेस को केवल घोटाला ही दिखता हैः स्वामी

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रमोद स्वामी ने रिपुन बोरा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल में इतने घोटाले हुए कि कांग्रेस नेताओं को हर जगह सिर्फ घोटाला दिखाता है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को नोटबंदी को बहुत बड़ा घोटाला करार देते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा था। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि नोटबंदी सुधार का एक कदम था।कांग्रेस की सरकार चाह कर भी नोटबंदी नहीं कर पाई थी लेकिन प्रधानमंत्री ने इस कड़े कदम को उठाने की हिम्मत की और देश की जनता ने उनके निर्णय का स्वागत किया।उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री को देश की जनता ने चुना है और नोटबंदी के बाद भी देश की जनता ने साबित किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। स्वामी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगने से पहले इस बात पर विचार करने चाहिए कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस्तीफा जैसी बात बोलने की हिम्मत क्यों नहीं कर रहा है।भाजपा नेता ने कहा कि नीति आयोग का सर्वे कांग्रेस के जमाने के आंकड़े के आधार पर है और राज्य का उद्योग एवं व्यापार विभाग यह साफ कर चुका है। बावजूद इसके, रिपुन बोरा ने सर्वेक्षण की रिपोर्ट को लेकर सरकार की आलोचना की। लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि यदि स्थिति सर्वेक्षण के अनुसार है तो क्या यह सिर्फ एक साल में ही हुआ है और एक साल पहले सब कुछ ठीक था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oAIPI9
कोई टिप्पणी नहीं