Breaking News

शादी के नौ साल बाद भी पूरी नहीं इच्छा, पति ने पत्नी के साथ किया कुछ एेसा


नौ साल का समय किसी भी रिश्ते लिए बहुत लंबा समय होता है लेकिन इस लम्बे समय में जब पति की वो इच्छा पत्नी पूरी नहीं कर पाई तो दरिंदे पति ने पत्नी के साथ ऐसा सुलूक किया आप सोच भी नहीं सकते हैं। शादी के नौ वर्ष बाद दहेज के लिये गृहिणी की हत्या कर देने का मामाला सामने आया है। जहां एक पति ने दहेज़ की इच्छा पूरी होने के कारण अपनी बीवी को मौत के घाट उतार दिया। ये हैरान करने वाली घटना जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के साप्टीबाड़ी इलाके की है। मृतक का नाम रूना परवीन (27) बताया गया है।मृतक महिला तीन बेटियों की मां है, मृत महिला के पिता ने बताया कि नौ वर्ष पहले रूना प्रण का विवाह हुआ था। उसके ससुराल वाले उस पर दहेज लाने के लिये दबाव डालते थे। इसके अलावा रूना परवीन पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किया जाता था।आरोप है कि शनिवार को उसे मारा-पीटा गया। बाद में जहर पिला दिया गया। अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।रूना परवीन के परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ मयनागुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने इस मामले के आधार पर पति व देवर को हिरासत में लिया है इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wA3qzS

कोई टिप्पणी नहीं