इस राज्य में है देश का सबसे खतरनाक किला, एक बार जरूर करेंं सैर

हमारे भारत में अनेको ऐसी जगह है जहां भारत का इतिहास रचा गया है। ऐसे अनेको जगह हैं जहां लोग घूमने जाते है और मज़ा लेते है। लेकिन कुछ जगह ऐसी भी है जहां लोग जाने से डरते है। जी हां महाराष्ट्र के माथेरान और पनवेल के बीच स्थित प्रभलगढ़ किले को कलावंती किले के नाम से भी जाना जाता है। ये किला भारत का भारत का सबसे खतरनाक किला है। कलावंती किले को खतरनाक किला इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। अधिकतर लोग तो इस किले पर जाने की हिम्मत ही नहीं कर पाते हैं।इसकी चढ़ाई इतनी खतरनाक है कि छोटी सी चूक से जान भी जा सकती है। रास्ता कठिन होने के कारण यहां लोग कम ही आते हैं। अगर कोई आता है तो सूर्यास्त के पहले ही लौट जाता है। वहीं यहां पर बिजली और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस किले पर चढ़ने के लिए चट्टानों को काटकर सीढियां बनाई गई हैं। सीढियों पर न कोई रस्सी है और न ही कोई रेलिंग।अगर चढ़ते वक्त थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो व्यक्ति सीधा 2300 फीट से नीचे खाई में गिरता है। यहां से गिरने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस किले को पहले मुरंजन किला कहा जाता था लेकिन छत्रपति शिवाजी के राज में इसका नाम बदल दिया गया। शिवाजी ने अपनी रानी कलावंती के नाम पर इस किले का नाम कलावंती रख दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oGonpr
कोई टिप्पणी नहीं