Breaking News

दीपावली से पहले जनता को मिलने वाला है बड़ा तोहफा, जानिए क्या


सिक्किम एयरपोर्ट पेक्यांग अक्टूबर माह से शुरु हो रहा है। यहां के लिए कोलकाता से सीधी उड़ान मिलेगी, जिससे सिक्किम जाने वालों को फायदा होगा। यह पूर्वी क्षेत्र के पयर्टन व उड्डयन दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सिक्किम का ग्रीन फील्ड पहला एयरपोर्ट है। 2017 के मध्य में इसे तैयार कर लिया गया था। 400 हेक्टर क्षेत्र में फैला हुआ है। विमान का ट्रायल रन भी हो चुका है। अक्टूबर से विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। सिक्किम पयर्टकों के लिए काफी प्रिय स्थलों में है और खासा लोकप्रिय है। यहां जाने के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरना पड़ता है जो कि सिक्किम से 128 किलोमीटर दूर है। पयर्टकों को अब सीधी उड़ान सेवा मिलेगी।स्पाइसजेट एयरलाइन्स की उड़ान सेवा कोलकाता व बागडोगरा से सिक्किम के लिए होगी। सूत्रों के अनुसार एसजी-3324 कोलकाता से सिक्किम के लिए सुबह साढ़े नौ बजे उड़ेगी। वहीं एसडी-3327 पेक्यांग से कोलकाता के लिए उड़ेगी। इसके साथ ही एसडी-3326 गुवाहाटी से तथा एसजी-3325 पेक्यांग से गुवाहाटी के लिए उपलब्ध होगी।कनेक्टीविटी बढ़ेगी तो यात्रियों को लाभ होगा। उनका काफी समय बचेगा क्योंकि उन्हें घूम कर नहीं जाना पड़ेगा। सिक्किम पयर्टकों की दृष्टि से लाभदायक सेक्टर है। ऐसे में जितनी कनेक्टीविटी बढ़ेगी उतना ही अच्छा है।- अतुल दीक्षित, निदेशक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डायह पूर्वी क्षेत्र के लिए काफी लाभदायक है। पूजा के मौके पर यहां से सीधी विमान सेवा आरम्भ हो रही है जिसकी अच्छी-खासी मांग है। अभी से ही लोगों के बीच इसकी मांग बढ़ी है। पयर्टकों के लिए सिक्किम लोकप्रिय जगह है अब वे बागडोगरा से घूम कर जाने के बजाए सीधे पहुंच सकेंगे। समय की बचत होगी।- अनिल पंजाबी , चेयरमैन, पूर्वी क्षेत्र, ट्रेवल एजेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wJ2dan

कोई टिप्पणी नहीं