Breaking News

राज्यपाल मुखी ने किया बोडोलैंड यूनिवर्सिटी का दौरा, हाग्रामा काे नहीं दी गर्इ जानकरी


असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी आज बोड़ोलैंड यूनवर्सिटी के दौरे पर कोकराझार पहुंचे। जहां यूनवर्सिटी के अधिकारियों के साथ एक बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की और जानकारी ली। राज्यपाल के इस दौरे के दौरान BTC प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी के साथ राज्यपाल और बोड़ोलैंड विश्वविद्यालय के अधिकारियो का मतभेद भी साफ नजर आया।आज के इस इस बैठक मे हाग्रामा मोहिलारी को शामिल नहीं किया गया था और न ही उन्हें राज्यपाल के आने की जानकारी दी गयी थी। लेकिन जब राज्यपाल के आने और बैठक की सूचना मिली तो हाग्रामा मोहिलारी विश्विद्यालय पहुंचे। उन के साथ मंत्री परमिला रानी ब्रहमा, विधायक रविराम नार्ज़ारी आैर कमल सिंह नार्ज़ारी भी थे। अपने साथियों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे हाग्रामा ने पूछा कि BTC प्रमुख के बिना बैठक कैसे हो रही है और इस बैठक की सूचना उन्हें क्यों नहीं दी गयी। इस पर राज्यपाल ने कहा कि यह एकेडमी की सभा है और वह आधिकारिक तौर पर चांसलर के तौर पर आये हुए हैं और विश्विद्यालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।इस बात से नाराज़ हाग्रामा मोहिलारी वहां से निकल गए और पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी जी यहां आये हैं मुझे बहुत खुशी है। लेकिन यहां आने की जानकारी हमें नहीं दी गर्इ है, जबकी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल के आने की जानकारी मंत्री, विधायक और मुझे मिलनी चाहिए थी।बोड़ोलैंड यूनिवर्सिटी के स्थापना से इसके बारे में हम सब जानते हैं। मैंने राज्यपाल से साफ-साफ कह दिया कि यह यूनवर्सिटी बोडोलैंड एकॉर्ड का एक एजेंडा है। राज्यपाल आये हैं अच्छा है, विश्विद्यालय के चांसलर की हैसियत से बैठक कर रहे हैं वह भी ठीक है, लेकिन इस बैठक में मुझे भी शामिल करना चाहिए था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NSveGW

कोई टिप्पणी नहीं