दीजिए सिर्फ 900 रुपए, आप हो जाएंगे 21 करोड़ के मालिक, जानिए कैसे

घर खरीदने का सपना तो हर किसी का होता है लेकिन बहुत काम लोग ही होते हैं जो इस सपने को पूरा कर पाते हैं लेकिन अब परेषान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आपको भी मिल सकता है अपने सपनों का घर और वो भी 900 रूपये में। क्या हुआ यकीं नहीं हो रहा ना लेकिन ये सच है और इसके लिए आपको अपनी जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि ये सपना तो आपकी पॉकेट मनी में ही पूरा हो जायगा, इंग्लैंड का एक मिलेनियर जो अपना 21 करोड़ का बंगला सेल करने जा रहा है। इसे बेचने के लिए शख्स ने कॉम्पीटिशन भी रखा है जो काफी खास है। 10.50 पाउंड की फीस देकर कोई भी विन ए मिलेनियर मैन्शन कॉम्पीटीशन का हिस्सा बन सकता है।कॉम्पीटीशन जीतने वाला बंगले के साथ ही रॉल्स रायस कार, 50 हजार पाउंड कैश और मकान के बाकी सामान का मालिक बन जाएगा। बंगले को बेचने के लिए ऐसा ऑफबीट लॉटरी ऑफर रखने वाला मालिक चाहता है कि इसके जरिए किसी का ऐसा मकान खरीदने का सपना सच हो सके। ये बंगला डेवन में टिवरटन के पास मौजूद है और 1990 में बनवाया गया था। बंगले के ओनर ने कहा कि यहां हमने कुछ बेहतरीन वक्त गुजारा है। हमारे दो ग्रैंडचिल्ड्रेन यहां से चार घंटे की दूरी पर रहते हैं और हम उनके पास रहना चाहते हैं। ओनर के अनुसार इस मकान को ऐसे किसी कॉम्पीटीशन के जरिए बेचना मजेदार होगा और इससे आने वाले पैसों को हम चैरिटी के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। हम यहां रखे सामानों को ले जाने की परेशानी नहीं उठाना चाहते। हम यहां से सिर्फ अपने कपड़ों, पर्सनल सामान और फैमिली फोटोज के साथ जाना चाहते हैं। इस बंगले में चार बेडरूम, एक ड्रॉइंग रूम, एक डाइनिंग रूम, एक बार रूम, एक किचन ब्रेकफास्ट रूम, जिम और एक लाइब्रेरी है। दस एकड़ के गार्डन में कई पॉन्ड्स, गोल्फ कोर्स और स्विमिंग पूल भी हैं।इस कॉम्पीटीशन में शामिल होने के लिए एक आसान से सवाल का जवाब देना होगा। अगर जवाब सही नहीं भी हुआ तो 9 रनर-अप को 10 हजार पाउंड का गिफ्ट मिलेगा। ये कॉम्पीटीशन 30 नवंबर, 2018 तक चलेगा। इसमें 5 लाख टिकट बिकने की उम्मीद है, जिसकी कीमत 5.25 मिलियन पाउंड के तकरीबन होगी। जबकि प्रॉपर्टी की टोटल वेल्यू 3 मिलियन पाउंड है। इसमें स्टाम्प ड्यूडी और हाउस कीपर्स की एक साल की सैलरी भी शामिल है। ये कपल हर टिकट की राशि में से 2 पाउंड चैरिटी में देगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nn5XI3
कोई टिप्पणी नहीं