Breaking News

मिशन 2019: North-East फतह के लिए BJP का मास्टर प्लान, 25 में से 21 सीटें जीतने का लक्ष्य


अगले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से जोड़ -घटाव में जुड़ी भाजपा ने प्रदेश के सांसदों से अपने क्षेत्रों में जाने को कहा है। पूर्वोत्तर के 25 में से 21 और प्रदेश के 14 में से 12 सीटें जीतने का लक्ष्य प्रदेश भाजपा को देते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सांसदों से कहा है कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाए और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाकर सभा आयोजित करें।शाह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से सांसदों के कामकाज पर नजर रखने और दूसरे दलों के कब्जे वाले क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों को भेज कर जनता से संपर्क बनाने को कहा है। अमित शाह ने कोर कमेटी की बैठक में सांसदों से कहा कि 2019 का चुनाव पार्टी के लिए बहुत ही अहम है।इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने क्षेत्रों में बिताएं और जनता की समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का प्रयास करें। शाह ने सांसदों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की सूची तैयार करने और उनके बीच सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री को मसीहा के तौर पर पेश करने को कहा । साथ ही कांग्रेस और एआईयूडोएफ के कब्जे वाले क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार और पार्टी की अन्य गतिविधियों को तेज करने के लिए प्रदेश इकाई को निर्देश दिया है ।पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की सात सीटों को अगले लोकसभा चुनाव में बरकरार रखने के अलावा अन्य छह सीटों पर चर्चा हूई जहां अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के संभावित उम्मीदवारों को भेज कर पार्टी की गतिविधियों को तेज करने ,आम कार्यकर्ताओं के साथ मेलजोल भढ़ाने और मतदाताओं से संपर्क साधने का निर्देश दिया जाएगा जिसमें करीमगंज-सिलचर, बरपेटा , स्वायत्तशासी जिला, कलियाबर और कोकराझाड़ शामिल है ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wltOya

कोई टिप्पणी नहीं