कोनराड ने ली विधायक पद की शपथ, कोयला सहित अन्य मुद्दों को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने विधायक पद की शपथ ली। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डोनकुपर राय ने शिलाॉन्ग पुलिस बाजार स्थित ओल्ड सचिवालय में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कोयला खनन और अन्य तमाम ज्वलंत मुद्दे पर अपनी सरकार को गंभीर बताया । उन्होंने कहा कि मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार ने पिछले छह महीने में कोयला खनन मुद्दे को सही ट्रैक पर लाया है। राज्य में कोयला खनन पर प्रतिबंध मूल रूप से एक पर्यावरणीय मुद्दा है, लेकिन बाद में कोयले के स्वामित्व, खान और खनिज (विकास व विनियम) अधिनियम (एमएमडीआर) की सुरक्षा के बीच कई मुद्दे सामने अए, जिस पर राज्य व केंद्र सरकार के बीच कई संवाद जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला खनन पर प्रतिबंध का मुद्दा उन्नत स्तर पर है । उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार खनिकों के पर्यावरण और सुरक्षा पहलु पर समझौता नहीं करेगी । साथ ही कहा कि खनन को रोकने की अनुमति नहीं दे सकते, क्योंकि यह लोगों की आजिविका को प्रभावित कर रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार कुछ एेसे क्षेत्र है, जिन्हें केंद्र और राज्य की तरफ से स्पष्टीकरण की अावश्यकता है। उन्होंने बताया कि कोयला राष्ट्रीयकरण नीति निरस्त कर दी गई है, लेकिन एमएमडीआर अधिनियम अभी भी लागू है और हमने अधिनियम के कुछ प्रवधानों से छूट मांगी है। उनका कहना था कि मेघालय विधानसभा ने केंद्र सरकार को खनन से संबंधित केंद्रीय कानूनों से मेघालय कों मुक्त करने के लिए राष्ट्रपति अधिसूचना के माध्यम से छठी अनुसूची के पैरा 12ए (बी) का अह्वान करने के लिए आग्रह किया है , जिसमें खान व खनिज (विकास व विनियम) अधिनियम और कोयला खान (राष्ट्रीयकरण) अधिनिय़म शामिल हैं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से एमडीए सरकार आई है, कई विषयों पर काम संजीदगी से जारी है । उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय से लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करने पर बल दिया जा रहा है । उन क्षेत्रों पर भी ध्यान कोंद्रित किया गया है, जहां विकास हुआ नहीं है । गठबंधन सरकार के सामने चुनौतियों की भरमार है और आशा करते हैं एक -एक कर के हल करने में हम सक्षम होंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MReeoh
कोई टिप्पणी नहीं