असम में हुआ था दुखद हादसा, मुख्यमंत्री ने दिया उच्चस्तरीय जांच का आदेश

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र में नाव डूबने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव जिष्णु बरूवा को नाव दुर्घटना की शीघ्रता से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया । मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को कहा है कि नाव दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ हादसे में मारे गए लोगों की मौत के लिए जिम्मेवारी भी तय करने को कहा है । मालूम हो कि बुधवार की शाम फैंसी बाजार घाट से उत्तर गुवाहाटी के मध्यम खंड घाट जा रही मशीन चलित नाव ब्रह्मपुत्र नदी में पलट गई, जिसमें अब भी कई लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इस दर्दनाक दु्र्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इस बीच परिवहन मंत्री चंद्रमोहन पटवारी नें इस घटना के बाद तत्काल प्रभाव से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच ब्रह्मपुत्र पर चलने वाली भुटभुटी नाव पर रोक लगा दी है। यह आदेश बरसात के मौसम तक लागू रहेंगे। वहीं गुवाहाटी -उत्तर गुवाहाटी की आवाजाही करने के वाले यत्रियों के लिए तीन अतिरिक्त जहाज इसी महीने उतारे जाएंगे । साथ ही परिवहन विभाग नियामक इकाई के गठन के लिए एक ड्राफ्ट बिल तैयार कर रहा है, जो विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wP3uMc
कोई टिप्पणी नहीं