इस मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को दी ऐसी सलाह, छात्रों के उड़ जाएंगे होश

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने स्कूली बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की अभिभावकों से अपील की है। उन्होंने इसके लिए विभागीय पहल करने के लिए शिक्षा मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य को भी निर्देश दिया है। शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों पर नाकारात्मक असर होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक परिचित महिला उनसे मिलने आई थी। बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने उक्त महिला के पुत्र की पढ़ाई के बारे में पूछा। बकौल मुख्यमंत्री - जब मैंने उनसे यह पूछा तो एक मां के सारे दर्द उस महिला के चेहरे पर बिखर गई। इतना होनहार बच्चा एक ही कक्षा में दूसरी बार फेल हो गया। मां ने बताया कि उनका बेटा हर वक्त मोबाइल देखता रहता है । मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चिंता जताते हुए मंच पर आसीन शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि शिक्षा संस्थानों में विद्धार्थीयों के मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए विभागीय पहल होनी चाहिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wP3Fak
कोई टिप्पणी नहीं