गुवाहाटीः ट्रक से 25 लाख की All-out चुरा ले गए चोर

एक अजीब चोरी की घटना सामने आर्इ है। गुवाहाटी से अंबाला पहुंचे ट्रक से लगभग 25 लाख रुपए के ऑल-आउट लिक्विड के 150 डिब्बे चोरी हो गए। चोरी के दौरान ट्रक का ड्राइवर विष्णु व क्लीनर नेक सिंह ट्रक के अगले हिस्से में सो रहे थे। सुबह जागने पर उन्हें चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पड़ाव प्रभारी भूषण दास मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू की।गुट्रक के चालक विष्णु व क्लीनर नेक सिंह निवासी हाथरस ने बताया कि वह 3 फरवरी को लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए मूल्य के ऑल-आउट लिक्विड के 900 डिब्बे लेकर गुवाहाटी से चले थे। शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे कुलदीप नगर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। रात लगभग 10 बजे खाना खाकर ट्रक के अगले हिस्से में सो गए। शनिवार सुबह लगभग 6 बजे जब उन्होंने देखा कि ट्रक का पिछला हिस्सा खुला हुआ है। मामले की जानकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर नवनीत को दी गई। नवनीत ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। नवनीत ने बताया कि शुक्रवार शाम ट्रक अम्बाला पहुंच गया था, लेकिन ट्रक चालक द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। चालक से सुबह ट्रक से सामान चोरी की जानकारी मिली थी। पड़ाव थाना प्रभारी भूषण दास का कहना है कि ट्रक से सामान चोरी की जानकारी मिली थी। मौके का मुआयना किया गया है लेकिन अभी कंपनी की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MWknKU
कोई टिप्पणी नहीं