Breaking News

ऑस्कर 2019 के लिए नार्वे ने आदिल हुसैन को किया नॉमिनेटेड


अभिनेता आदिल हुसैन स्टारर फिल्म व्हाट विल पीपल से को बेस्ट फाॅरेन लैंग्वेज फिल्म आॅस्कर अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गर्इ है। इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए आदिल को नार्वे आॅस्कर अवार्ड के लिए भी नाॅमिनेट किया गया है। इस फिल्म को इमरान हक ने निर्देशित किया है। बता दें कि अभी हाल ही में इस फिल्म में आदिल हुसैन को उनके रोल के लिए अमांडा अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। अवार्ड को आदिल ने असम के गाेलपारा के लोगों को समर्पित किया। अमांडा पुरस्कार नॉर्वे के हौगेसुंड में नार्वेजियन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सालाना एक दिया जाने वाला पुरस्कार है। गोलपारा में पले-बढ़े आदिल ने अपने ट्वीट में लिखा, मुख्य अभिनेता के लिए नार्वे का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से बहुत आभारी महसूस कर रहा हूं जिसे इरैम हक ने शानदार ढंग से निर्देशित किया है। यह पुरस्कार असम के गोलपारा को समर्पित करता हूं और यह उन सभी के लिए है जो सीमाओं को तोड़ने में विश्वास करते हैं। फिल्म वॉट विल पीपल से की पृष्ठभूमि पाकिस्तान और नार्वे की है जिसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक पाकिस्तानी प्रवासी परिवार अपनी किशोरी बेटी का नार्वे के एक लड़के के साथ प्रेम संबंध का सामना करते हैं।बता दें कि आदिल ने इस फिल्म में कंट्राेलिंग फादर की भूमिका में है, जिसके लिए उन्हें इसी साल कोसमोरामा फिल्म फेस्टिवल में कैनन अवार्ड से स्म्मानित किया गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wHPwf2
via

कोई टिप्पणी नहीं