‘लव सोनिया’ के ट्रेलर की धूम, अभी तक देख चुके हैं इतने करोड़ लोग

तबरेज नूरानी निर्देशित फिल्म लव सोनिया का ट्रेलर किया जा चुका है।ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि लव सोनिया के ट्रेलर को अबतक 13,083,106 व्यूज मिल चुके हैं। यह फिल्म सोनिया नाम की एक ऐसी लड़की पर आधारित है, जिसकी जिंदगी देह व्यापार में फंसने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है।इस फिल्म में सोनिया का किरदार निभा रहीं हैं मृणाल ठाकुर। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले वह मराठी फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में फ्रीडा पिंटो, अमेरिकी अभिनेत्री डेमी मूर, ऋचा चड्ढा, मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई तमहान्कर खास भूमिकाओं में हैं। फिल्म के विलेन यानी फैजल की भूमिका निभा रहे मनोज वाजपेयी ने कहा था, लव सोनिया महिला तस्करी पर आधारित फिल्म है और मुझे उम्मीद है कि हमारा सेंसर बोर्ड जितनी जल्दी हो सकेगा, फिल्म को पास कर देगा। मैं सेंसर बोर्ड से फिल्म के किसी भी हिस्से को नहीं काटने के लिए आग्रह करना चाहूंगा क्योंकि महिला तस्करी हमारे समाज का बहुत बड़ा मुद्दा है और यह एक भयानक अपराध है।अभिनेता का कहना है कि टीम ने वास्तव में अच्छी फिल्म बनाई है। उनके कई निर्देशक दोस्तों ने फिल्म को देखा है और सराहा है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी फिल्म सराही गई है। मनोज ने कहा कि हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर फिल्म देखने के बाद दो-तीन घंटे तक कुछ बोल नहीं पाई थीं। ऐसा प्रभाव है इस फिल्म का।फिल्म में ऋचा चड्ढा माधुरी और राजकुमार राव मनीष का किरदार निभाते नजर आएंगे। ऋचा चड्ढा सोनिया की कहानी को समाज के विरुद्ध जाकर सामने लाने की कोशिश करती दिखेंगी। फिल्म के स्टोरी राइटर अल्केश वजा और टेड कापलान हैं। तमाशा टॉकीज बैनर तले बनी यह फिल्म 14 सितम्बर को रिलीज हो रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M1pvwV
via
कोई टिप्पणी नहीं