आदिल हुसैन ने ट्वीट कर दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन को लगार्इ लताड़, जानिए क्या थी वजह

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लगेज ट्रॉली न मिलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बारे में फिल्म अभिनेता आदिल हुसैन समेत कुछ अन्य यात्रियों ने ट्वीट किया है। इसके बाद दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने खेद प्रकट करते हुए हालत सुधारने का आश्वासन दिया है।दरअसल, 22 अगस्त की शाम 7:30 बजे अभिनेता आदिल हुसैन ने ट्वीट करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन से कहा कि कृपया आप अपने यात्रियों का ध्यान रखें। वह आपको इसका भुगतान करते हैं। बुजुर्ग लोगों को ट्रॉली तलाशने में काफी परेशानी होती है। ट्रॉली कन्वेयर बेल्ट के पास ही मिलनी चाहिए। एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। लोगों को हो रही है परेशानीआदिल ने ट्वीट में नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को भी टैग किया। इसके बाद मंत्री ने डायल को तुरंत उस पर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा 24 अगस्त दोपहर 1:30 बजे एक यात्री बरुन घोष ने टर्मिनल 3 पर एसी ठीक से काम न करने की शिकायत की। 24 को ही दोपहर 3 बजे नोएडा सेक्टर 92 निवासी एक यात्री ने ट्वीट कर आईजीआई के टर्मिनल 3 पर ट्रॉली की कमी होने और बिना ट्रॉली लोगों को परेशानी होने की बात कही।डायल ने आदिल के ट्वीट का दिया जवाबइन सभी ट्वीट का जवाब देते हुए डायल ने कहा कि हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि अपने ग्राहकों को सभी सुविधाएं दें। इन दिनों मौसम हमारे लिए चुनौती बना हुआ है, जिससे निपटने के लिए हमने कई उपाए किए हैं। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर हम खेद प्रकट करते हैं और सुविधाएं सही करने के लिए हम प्रयासरत रहेंगे। कौन हैं अभिनेता आदिल हुसैन? आदिल हुसैन फिल्म लाइफ ऑफ पाई, इंग्लिश-विंग्लिश समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 19 अगस्त को उन्हें ‘वॉट विल पीपल से’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर श्रेणी में नार्वे का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय अभिनेता हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MRINdD
via
कोई टिप्पणी नहीं