Breaking News

Langur Viral Video : यहां लंगूर बच्चों के साथ क्लास में बैठकर करता है पढ़ाई, प्रार्थना में भी होता है उपस्थित


Langur Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं, कुछ मामलों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। झारखंड से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लंगूर का अंदाज देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, इस लंगूर के ऊपर पढ़ाई करने का भूत सवार है। अब आप सोच रहे होंग कि लंगूर के ऊपर पढ़ाई का भूत। तो सही सुना आपने एक लंगूर इन दिनों पढ़ाई को लेकर सुर्खियों में है। लंगूर दूसरे बच्चों के साथ क्लास में बैठकर पढ़ाई करता है। साथ ही प्रार्थना में भी वो उपस्थित रहता है। हालांकि, लंगूर को भगाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वो नहीं भागा। क्लास के बाद लंगूर कहीं गायब हो जाता है और फिर अगले दिन समय पर आ जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RmkwHuP

कोई टिप्पणी नहीं