19 वर्षीय महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग, जानिए इस चौंकाने वाले मामले के बारे में

पुर्तगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक 19 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मेडिकल साइंस में ऐसी घटनाएं काफी दुर्लभ मानी जाती हैं।यह भी पढ़े : 71वें इंटरनेशनल शतक के बाद रोहित ने लिया विराट का इंटरव्यू ,आप भी देखिए ये मजेदार Videoदुनियाभर में 20वां ऐसा मामला-दरअसल, जन्म के करीब आठ महीने बाद पिता ने बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया। जब रिपोर्ट आई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वो व्यक्ति सिर्फ एक ही बच्चे का पिता है। दूसरे बच्चे का पिता कोई और है। हालांकि, दोनों बच्चे देखने में एक जैसे ही हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि विज्ञान की भाषा में इसे हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन की स्थिति कहते हैं। यह पूरी दुनिया में हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन का केवल 20वां ज्ञात मामला है। यह भी पढ़े : Pitru Paksha 2022: अपने वंशजों की रक्षा करते हैं पितृ देव , नाराज होने पर देते है ऐसे संकेतक्या है हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन विशेषज्ञों का कहना है कि यह हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन का मामला है, जो एक दुर्लथ स्थिति है। इसमें जन्म होने वाले दोनों जुड़वां बच्चों में अलग-अलग पिता का डीएनए पाया जाता है। असामान्य गर्भावस्था के तरीके का अध्ययन करने वाले डॉ. टुलियो जॉर्ज फ्रेंको ने बताया कि ऐसी स्थिति तब बनती है जब मां के शरीर में मौजूद अंडे दो अलग-अलग पुरुषों के जरिए फर्टिलाइज हो जाते हैं। महिला ने भी यह बात स्वीकार की है कि उसने दो अलग-अलग पुरुष के साथ संबंध बनाए थे। यानी वह दो अलग-अलग पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में थी। यही बच्चों में अलग-अलग डीएनए की वजह बने हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BAgsvSN
कोई टिप्पणी नहीं