Breaking News

Raju Srivastava Health Update: अब भी लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं राजू श्रीवास्तव, लोगों ने मांगी दुआएं


कॉमेडियन- एक्टर राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वो एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान)में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं। सेलेब्स से लेकर राजू श्रीवास्तव के फैन्स तक अभिनेता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बुधवार को 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।यह भी पढ़े : Shani Mahadasha Upay: शनि की साढ़े साती और महादशा का प्रभाव कम करने के लिए करें ये उपायसोशल मीडिया यूजर्स राजू की हालत के बारे में जानना चाह रहे हैं। ट्विटर पर #RajuSrivastava ट्रेंड कर रहा है, जहां फैन्स उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और साथ ही साथ उनकी तबीयत के बारे में जानना चाह रहे हैं। राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन से राजू की तबीयत में सुधार है लेकिन अब भी उनका स्वास्थ्य बेहतर नहीं हुआ है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है।यह भी पढ़े : रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2022: आज उदया तिथि में पूरे दिन बांधी जा सकेगी राखीबता दें कि राजू श्रीवास्तव के करीबी अशोक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया था कि अभिनेता को व्यायाम करते समय दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कहा था, राजू नियमित व्यायाम कर रहे थे और ट्रेडमिल पर दौड़ते समय, वह अचानक गिर गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया। अशोक श्रीवास्तव ने बताया था कि उनके भाई राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव भी दिल्ली आ गई थीं, ताकि वह अपने पति के पास रह सकें।यह भी पढ़े : Horoscope August 12 : आज इन राशि वालों की हो सकती है धन-हानि, शनिदेव की अराधना करेंयाद दिला दें कि इससे पहले, हास्य कलाकार सुनील पाल ने बताया कि उनके मित्र श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पाल ने मीडिया के साथ साझा किए गए वीडियो में कहा, वह अब बेहतर हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देने के लिए राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजू श्रीवास्तव के परिजनों से शुक्रवार को बात करते हुए उनकी सेहत की जानकारी ली थी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से एक्टिव हैं, लेकिन वह द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉबे टू गोवा और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया में एक्टिंग की। राजू श्रीवास्तव ने बिग बॉस सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EnZBObc

कोई टिप्पणी नहीं