Breaking News

PAK सेना पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा फौज को मारो, वीडियो वायरल


पाकिस्तान के कई प्रांतों में बाढ़ का कहर जारी है। हालत यह हो गई है कि लोग खाने के लिए तरस रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दशक से भी ज्यादा समय बाद बाढ़ की ऐसी स्थिति पैदा हुई है जिससे तीन करोड़ तीस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच सिंध प्रांत से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जहां स्थानीय लोग पाकिस्तान सेना पर ही भड़क गए और उनको भगा दिया।ये भी पढ़ेंः भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में मचा कोहराम, इतने लोगों की बिछी लाशें, सरकार ने बुलाई सेना<blockquote class=twitter-tweet><p lang=ur dir=rtl>سندھ میں فوج سیلاب متاثریں کی مدد کے نام پر ڈرامہ بازی کرنے اور فوٹو نکال کر میڈیا میں یہ تاثر دینے کی کوشش کرے گی کے فوج سندھی قوم کی مدد کر رہی ہے جہاں بھی فوج اس طرح کی ڈرامہ بازی کرنے آئے سندھ کے لوگ ان کو جوتے مار کر وہاں سے بھگائیں. <a href=https://t.co/XvEkq7kGvY>pic.twitter.com/XvEkq7kGvY</a></p>— Shafi Burfat (@shafiburfat) <a href=https://twitter.com/shafiburfat/status/1563518214570553344?ref_src=twsrc%5Etfw>August 27, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत की है। शफी बुरफत नामक यूजर ने लिखा कि सिंध में सेना बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के नाम पर नाटक करने लगी और सिर्फ फोटो खींचकर मीडिया में डालने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान वहां लोग भड़क गए और सेना को भगा दिया।ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर हुई दोस्ती बदली प्यार में फिर प्रेमी यामीन ने अंजलि को दी ऐसी दर्दनाक मौतपोस्ट किए गए वीडियो में यह देखा जा सकता है कि लोग सेना से भिड़े हुए हैं। इतना ही नहीं लोग इतने गुस्साए हुए हैं कि फौज को मारो, फौज को मारे के नारे भी लगा रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि आखिरकार सेना के जवानों को वहां से निकलना पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि सेना के जवान अगर वहां सिर्फ फोटो खिंचाने गए थे तो यह शर्मनाक है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EACMzdi

कोई टिप्पणी नहीं