लड़िकयों पर अभद्र टिप्पणी, मुकेश खन्ना पर दर्ज हो सकती है FIR, अब पढ़ लीजिए शक्तिमान का जवाब

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को नोटिस जारी कर अभिनेता मुकेश खन्ना के बयान को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि अगर कोई लड़की कहती है कि वह सेक्स करना चाहती है तो वह लड़की नहीं है, वह ‘धंधा’ कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उनके बयान के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, उनका बयान महिलाओं के लिए बेहद गलत और आपत्तिजनक है। इसके अलावा यह महिलाओं को ठेस पहुंचाता है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मामले की प्राथमिकी और कार्रवाई रिपोर्ट की प्रति 13 अगस्त तक मांगी है। ये भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में सेना की कंपनी पर आतंकी हमला, दो आतंकवादी ढेर, 3 जवान शहीदवहीं अब इस पूरे मामले पर अभिनेता ने खुद आकर बात की है और कहा कि उन्होंने किसी महिला के बारे में कोई अपमानजनक शब्द नहीं कहा है। वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और किसी भी महिला के बारे में कुछ भी अपमान जनक नहीं बोल सकते। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग 20 सेकेंड के वीडियो को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं, मैं उन सबको जवाब देने आया हूं।ये भी पढ़ेंः जस्टिस Uday Umesh Lalit हुए देश के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, कई अहम फैसलों का रह चुके हैं हिस्साउन्होंने कहा कि मुझपर प्रश्न उठाए जा रहे हैं कि मुकेश खन्ना शक्तिमान होकर महिलाओं के खिलाफ बोलता है। ये बीस सेकेंड का वीडियो ग्रैब निकालकर दिखाया जा रहा है आप 6 मिनट का वीडियो देखें। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ ऐसी लड़कियों के बारे में बोला जो पहली बार में ही इस तरह के मैसेज करती हैं, कई युवा इस रैकेट फंसते जा रहे हैं...मेरा साथ भी हुआ है और मेरे पास रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भी हुआ है, इस रैकेट को बंद किया जाए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/86NQtMv
कोई टिप्पणी नहीं