तो क्या रूस-यूक्रेन के बाद अब चीन और ताइवान के बीच होगा अगला युद्ध, दोनों देश कर रहे हैं ऐसी खतरनाक तैयारी

ताइवान चीन के सैन्य अभ्यासों के बीच अपने सहयोगियों के साथ निकट संपर्क में है साथ ही संभावित तनाव को रोकने के लिए अपनी युद्ध तैयारियों को भी बढ़ा रहा है। एक चैनल ने ताइवान की नेता त्साई इंग-वेन के एक वीडियो संदेश के हवाले से कहा कि ताइवान सशस्त्र बलों ने युद्ध की तैयारी में वृद्धि की है और वे द्वीप के आसपास सैन्य स्थिति को कड़ाई से और समयबद्ध तरीके से नियंत्रित कर रहे है। हम संयुक्त रूप से तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए अपने सहयोगियों के साथ भी निकट संपर्क में हैं। ये भी पढ़ेंः द्रोपदी मुर्मू के बाद अब धनखड़ के समर्थन में उतरी मायावती, जानिए क्योंउन्होंने यह भी कहा कि ताइवान अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है और द्वीप के अधिकारी आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और सुरक्षित और मुक्त समुद्री मार्गों के साथ-साथ हवाई अड्डों के सामान्य संचालन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इससे पहले दिन में चीन ने अमेरिकी संसद अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की द्वीप की यात्रा के जवाब में ताइवान के पास छह जल क्षेत्रों और हवाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किया। ये भी पढ़ेंः सपा नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल के ICU में भर्तीयह अभ्यास रविवार को दोपहर 12 बजे तक चलेगा। पेलोसी द्वारा बीजिंग की चेतावनियों को नजरअंदाज करने और एशिया दौरे के दौरान ताइपे जाने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने के बाद इस सप्ताह चीन और द्वीप के बीच तनाव का बढ़ गया था। वह 14 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली सर्वोच्च रैंकिंग वाली अमेरिकी अधिकारी हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता को आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं देता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UmVlFGI
कोई टिप्पणी नहीं