Breaking News

Mysterious: समुद्र किनारे मिला ऐसा डरावना जीव, वैज्ञानिक के छुटे पसीने


समंदर की दुनिया बेहद अलग है, इस दुनिया को आधुनिक युग में भी वैज्ञानिक पूरे तरीके से नहीं जान पाए हैं। वैसे इसके बारे में खोज जारी है लेकिन कभी कभी समंदर खुद-ब-खुद ही अपने राज वैज्ञानिकों के सामने उगल देता है। दरअसल में, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ग्रीनहिल्स समुद्र तट के किनारे कुछ दिन पहले एक रहस्यमय जीव लोगों को दिखा।यह दिखने में इतना डरावना है कि इलाके में खौफ फैल गया है। जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि वह अजीब सा दिखने वाला जीव मरा हुआ है। इस जीव के लिए सबसे हैरानी की बात ये थी कि उसकी पीठ पर समुद्री पौधे जमे हुए थे और इसका चेहरा भी काफी डरावना था।यह भी पढ़ें-विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री बीरेने सिंह ने राज्य के हर जिले में पोनी चरागाह स्थापित करने का किय ऐलान रिसर्च में लगी वैज्ञानिकों की टीमवैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे लिए भी यह अजीब अनुभव था। हमने पहली बार इस तरह का जीव देखा। पहली नजर में तो हमें भी हैरानी हुई। यह जीव गहरे पानी में रहने वाला है, जो तेज लहरों में फंसकर समुद्र के किनारे आ गया होगा और ऊपर आकर इसकी मौत हो गई होगी।समुद्री वैज्ञानिकों ने रिसर्च करने के लिए फिलहाल इस जीव को अपने कब्जे में ले लिया है। साइंटिस्ट की टीम अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि यह जीव किस प्रजाति का है और इसकी मौत किस वजह से हुई है। इसकी बनावट को लेकर भी टीम जांच-पड़ताल करेगी। बता दें इससे पहले भी कई समुद्र तट पर इस तरह के कई रहस्यमय जीव मिले हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/V8mHpoj

कोई टिप्पणी नहीं