Koffee With Karan में उर्फी जावेद के अतरंगी कपड़ों को लेकर रणवीर सिंह ने कह दी ऐसी बात

करण जौहर के सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने शानदार माहौल जमा दिया। इस शो में जमकर गॉसिप और मसाला था कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस शो में रणवीर उर्फी जावेद का नाम लिए बिना नहीं रह पाए। उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। इस बात से सभी सहमत है कि रणवीर और उर्फी दोनों ही अपनी अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। ऐसे में एक्टर ने इस शो में फैशन की बात छिड़ते ही उर्फी जावेद का नाम ले लिया। रैपिड फायर राउंड के दौरान रणवीर सिंह के दूसरे सेलेब्स के फऐशन सेंस को लेकर सावल किया और पूछा कौन अपने कपड़े दोबारा रिपीट नहीं करता है। इसपर रणवीर सिंह ने बिना समय लिए तुरंत उर्फी जावेद का नाम ले लिया। उर्फी का नाम सुनते ही आलिया जहां शॉक्ड हो गई तो वहीं करण की भी हल्की सी हंसी छूट गई। इस दौरान आलिया और करण दोनों के ही रिएक्श काफी अलग दिखाई दिए। इसके बाद करण आलिया को बताते हैं कि उर्फी जावेद किस कारण से मशूहर हैं। यह भी पढ़ें- समर्थन के वादे के साथ मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने द्रौपदी मुर्मू को पूर्वोत्तर से दी विदाईइसके साथ ही फैंस को रणवीर सिंह का ये बेबाक अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं तो वहीं नेटिजंस करण जौहर और आलिया भट्ट के रिएक्शंस को पसंद नहीं कर रहे हैं और उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JcF081q
कोई टिप्पणी नहीं