फिल्म ब्रह्मास्त्र से नागार्जुन का फर्स्ट लुक रिलीज, यहां देखें

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से उनका फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा से नागार्जुन का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः डिप्टी कमीश्नर ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए भूमि का अधिग्रहण पर दी सफाईइस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने फिल्म से नागार्जुन का फर्स्ट लुक जारी किया और शेयर करते हुए उनके किरदार के बारे में बताते हुए कहा, सहस्र नंदी हैं भुजबल जाके, अंधकार भी थर थर कांपे, हाथों में जिसके है हजारों नंदियों का बल। मिलिए कलाकार अनीश और उनके नंदी अस्त्र से, 1000 नंदी के बल वाले से, 15 जून को ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में। ये भी पढ़ेंः बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन के लिए 100 से अधिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कियागौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QeZnzyO
कोई टिप्पणी नहीं