Breaking News

मध्य प्रदेश में भगवान Hanuman की मूर्ति के पैरों से निकला खून


कभी कभी ऐसी घटनाएं हो जाती है जिन पर विश्वास कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। हाल ही में मध्यप्रदेश में भगवान हनुमान की मूर्ती से खून निकलने वाली घटना सामने आई है। अब सवाल यह है कि आखिर एक पत्थर की मूर्ती से खून कैसे निकल सकता है। अब यह एक चमत्कार हैं या कोई और बात है इसका अभी कोई पता नहीं चल पाया है। मध्य प्रदेश के गांव में दावा किया जा रहा है कि हनुमान जी की मूर्ती के पास ही अखंड मानस पाठ शुरू हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सतना जिले के गांव बमुरहिया का है।यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2022 में RGU ने जीते मेडलवायरल वीडियो में आप देखें कि हनुमानजी के पैर के पास लाल पानी निकल रहा है। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण दावा करने लगे कि यह लाल पानी नहीं बल्कि खून है। नागौद तहसील के मंदिर में स्थित हनुमानजी की मूर्ति से निकल रहे लाल पानी को देखने के बाद ग्रामीणों ने अखण्ड मानस पाठ शुरू कर दिया।24 घंटे के लिए बैठे मानस पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जैसे-जैसे हनुमानजी की मूर्ति से लाल पानी निकलने का वीडियो लोगों तक पहुंच रहा है दूरदराज के लोग भी बमुरहिया गांव में इस मूर्ति को देखने पहुंच रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cnyzZjY

कोई टिप्पणी नहीं