आम आदमी पर महंगाई की मार, Domestic LPG cylinder महंगा हुआ, जानें नया रेट

आम आदमी के बजट को एक और झटका लगा है. रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नए संशोधन के बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर आज 7 मई से 999.50 रुपये का हो गया है. ये दो महीनों में दूसरी वृद्धि है. यह भी पढ़े : Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं रजनीगंधा का पौधा, सकारात्मक ऊर्जा के साथ मिलेगा खूब पैसा व मान-सम्मानइससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. अप्रैल महीने में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले से ही परेशान हैं. एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत में आम आदमी की परेशानी और बढ़ेगी.यह भी पढ़े : टेनिस स्टार लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे, जानिए कहां होगी शादी1 मई को कमर्शियल सिलेंडर हुआ था महंगाइस महीने की शुरुआत में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई थी. 1 मई को 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़कर 2355.50 रुपये कर दी गई थी, जो पहले 2253 रुपये थी. साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 655 lpरुपये कर दी गई थी.इससे पहले, 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी की दर 1 अप्रैल को प्रति सिलेंडर 250 रुपये बढ़ाकर 2,253 रुपये कर दी गई थी. इसके अलावा, कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 1 मार्च 2022 को 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.यह भी पढ़े : IPL 2022 : पंजाब किंग्स का राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला आज, दोनों के लिए जीत जरूरी, हाईस्कोरिंग हो सकता है मुकाबलाघरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थानीय करों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं. ईंधन खुदरा विक्रेता हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं.प्रत्येक परिवार एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलो के 12 सिलेंडर पाने का हकदार है. इसके अलावा, ग्राहकों को बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर की कोई अतिरिक्त खरीदारी करने की आवश्यकता है तो वह पहल (PAHAL) योजना के तहत सब्सिडी दर पर एलपीजी सिलेंडर ले सकते हैं.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tgChHx
कोई टिप्पणी नहीं