युवक ने बनाई Electric Rocket Bike, महज 3 दिन की मेहनत से तैयार की ये पॉल्यूशन फ्री बाइक
नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक कारों ( electric car ) और बाइक्स ( Electric bike ) की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में भारत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक्स के बाद एक युवक ने इलेक्ट्रिक रॉकेट बाइक बनाई है। जानकारी के मुताबिक़ इस बाइक की कीमत महज 16 हजार रुपये है। इस युवक का नाम है जी गौतम है और इसने महज तीन दिन में इस बाइक को तैयार किया है।
2030 तक नहीं पूरा हो पाएगा सरकार का इलेक्ट्रिक व्हीकल्स वाला सपना, ये है बड़ी वजह
आपको बता दें कि इस युवक ने नामी अमेरिकी ऑटोमोटिव कंपनी से प्रेरणा लेकर इस रॉकेट बाइक को तैयार किया है जो देखने में किसी फ्यूचर बाइक जैसी दिखाई देती है। जानकारी के मुताबिक़ इस बाइक में 36-वोल्ट की लिथियम बैटरी और 350-वॉट का हब मोटर लगाया गया है जो काफी पवार जेनरेट करता है जिससे ये बाइक 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से दौड़ने में सक्षम होती है।
गौतम के मुताबिक़ इस बाइक को चार्ज होने में पूरे 2 घंटे का समय लगता है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद ये बाइक 40 किलोमीटर की दूरी करने में सक्षम होगी। ख़ास बात यह है कि ये बाइक ना ही आवाज करती है और ना ही ये प्रदूषण फैलाती है ऐसे में ये हमारे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती है।
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को होगा 70,000 का फायदा, सरकार करने जा रही है ये बड़ा ऐलान
बता दें कि डेटा साइंस में पोस्टग्रैजुएट जी गौतम इससे पहले भी अपने खास आविष्कारों के लिए चर्चा में रहे हैं। गौतम इससे पहले स्टीयरिंग लेस कार, हाइब्रिड बाइक और रेनबो स्कूटर बनाने के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टीयरिंग लेस कार को मात्र 32 हजार रुपये में बनाया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OeMTgL
कोई टिप्पणी नहीं