जल्द फिल्म मेजर का ट्रेलर होगा लॉन्च, एकसाथ नजर आएंगे सलमान, महेश बाबू और पृथ्वीराज

नई दिल्ली। सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म मेजर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बात ऐसी है कि इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो रहा है और इसको सुपरस्टार सलमान खान, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारान एक साथ लॉन्च करेंगे।ये भी पढ़ेंः लगातार 33वें दिन भी मिली आम जनता को राहत, इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमतइस फिल्म के मेर्कस ने बताया है कि, सारी तैयारियां हो गई है। जिसमें साफ जाहिर है कि हैदराबाद में महेश बाबू एक बहुत बड़े पैमाने पर इसका ट्रेलर लॉन्च करेंगें वहीं सलमान खान और पृथ्वीराज सुकुरमान भी हिंदी व मलयालम में अपने सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर का अनावरण करेंगे।इस फिल्म को लेकर हम आपको बता दे कि ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है, जो कि मुंबई हमले 26/11 के एक बहादुर ऑफिसर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी है। वहीं इस फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में आदिवी शेष नजर आने वाले है।ये भी पढ़ेंः लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 : कालेज जाने वाली छात्राओं को मिलेगें 25 हजार रुपए, किश्तों में मिलेगी राशिइस फिल्म को लेकर संदीप ने कहा है कि ये फिल्म हिंदी, तेलगू और मलायाम भाषा में रिलीज होगी। वहीं आपको बता दे कि फिल्म में सोनी पिक्चर्स, एप्लस मूवीज, शशि किरण टिक्का, सोविक्ता, प्रकाश राज कई लोगों का सहयोग है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qbyh4Vv
कोई टिप्पणी नहीं