Breaking News

केजीएफ चैप्टर-2 ने किया धमाल, वर्ल्डवाइड कमाई में तीसरे नंबर पर पहुंची


मुंबई। कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 ने वर्ल्डवाइड कमाई में 1,100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तथा केजीएफ चैप्टर-2 आमिर खान की फिल्म दंगल, बाहुबली-2 और आरआरआर के बाद ऐसा करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। यह भी पढ़े : Virat Kohli vs Babar Azam: विराट कोहली और बाबर आजम में से कौन हैं बेस्ट बल्लेबाज? इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगा दी मुहरकेजीएफ चैप्टर-2 का वर्ल्डवाइड कमाई में दबदबा कायम है। दंगल ने वर्ल्डवाइड 2,070 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 ने 1,788 करोड़ की कमाई की थी और अब तीसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर-2 ने 1,112 करोड़ कमाई कर ली है। यह भी पढ़े : Rashifal 8 May 2022: आज इन राशियों के लिए व्यापार और नौकरी में भी उन्नति के योग, भाग्य का भी रहेगा साथइससे पहले फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट किया था, केजीएफ चैप्टर-2 हिंदी में 400 करोड़ पर नॉट आउट है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ चैप्टर-2 फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, अभिनेत्री रवीना टंडन, अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्ठी और अन्य कलाकारों ने काम किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xDK7pGE

कोई टिप्पणी नहीं