Breaking News

लड़की के लिए आफत बन गया था इस जगह पर तिल, अब उसी ने बचाई जान


किसी इंसान के गलत जगह पर तिल होने की वजह से उसें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। सिर्फ एक तिल की वजह से मॉडल लड़की को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन, अब वो तिल ऐसा चमत्कारी निकला कि दुनिया हैरान है। तिल की वजह से इस मॉडल की जान बच गई है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उस तिल की वजह से सोशल मीडिया पर मॉडल को ट्रोल किया जाता था। लेकिन अब उस तिल ने ही अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली मॉडल की जान बचा ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक तिल कैसे किसी की जान बचा सकता है? तो आइए जानते हैं कि कैसे...यह भी पढ़ें : असम जाति विद्यालय गुवाहाटी में शिक्षक रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित, जानिए आवेदन कैसे करेंअमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली मॉडल एलिसन के बाउल्‍स के शरीर पर कई तिल थे। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता था। लेकिन इसी तिल ने उनकी जान बचा ली। एलिसन को उनकी दोस्त ने कहा कि अगर तिल का रंग बदल जाएं या उनका साइज बढ़ने लगे तो वो चौकन्नी हो जाएं। साथ ही तुरंत डॉक्टर को दिखा लें। कुछ समय बाद एलिसन के शरीर पर जो तिल थे उनका रंग सच में बदलना शुरू हो गया। एलिसन ने डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क किया। उन्होंने जब अपने एक तिल की बायोप्‍सी करवाई तो उसमें पता चला कि बदले हुए रंग का तिल कैंसर है। इसके बाद सर्जरी कर कैंसर वाले तिल को रिमूव कर दिया गया। समय रहते ही कैंसर होने का पता चलने की वजह से एलिसन की जान बच गई। एलिसन की एक दोस्‍त को मेलानोमा नामक स्किन कैंसर हुआ था। उनकी इस दोस्त ने उन्हें बताया कि वो अपने तिल पर ध्यान देती रहें कि उनमें कुछ बदलाव तो नहीं हो रहे हैं। कहीं वो बड़े तो नहीं हो रहे हैं या उनका रंग तो नहीं बदल रहा। जिसके बाद से एलिसन सतर्क हो गई थीं और उन्होंने तिल में होने वाले बदलाव को समय रहते नोटिस कर लिया।यह भी पढ़ें : मौसम विज्ञान विभाग ने असम और मेघालय के लिए जारी किया ‘Red Alert’आपको बता दें कि एलिसन एक फेमस मॉडल हैं और कई जानी-मानी मैगजीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीरें छप चुकी हैं। फोर्ब्‍स मैगजीन में भी उनकी तस्वीर छप चुकी है। एलिसन इंस्‍टाग्राम पर भी बहुत लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर एलिसन के 2.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6ypq75Q

कोई टिप्पणी नहीं