Breaking News

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बड़ी गिरावट : बिटकॉइन की वैल्यू में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट


नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले 24 घंटों के दौरान भूचाल आया हुआ है. आज मंगलवार को बाजार 8.58 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.42 ट्रिलियन डॉलर रह गया है. इसका 1.5 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आना बड़ी बात है.यह भी पढ़े : हाईकोर्ट से तेजिंदर पाल बग्गा को मिली बड़ी राहत, 5 जुलाई तक नहीं होगी कोई कार्रवाईCoinmarketcap के आंकड़ों के मुताबिक बिटकॉइन के प्राइस में आज 7.82 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. यह करेंसी आज $31,080.91 पर ट्रेड कर रही है. इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 5.58% गिरकर $2,330.99 रह गया है. एक सप्ताह में बिटकॉइन 19.26% गिरा है तो इथेरियम 18.17% तक गिर चुका है.यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पड़ोसी2022 में बिटकॉइन की कीमत काफी गिर चुकी है. फिलहाल आज का स्तर इस साल का सबसे निचला स्तर है. 1 जनवरी 2022 को यह करेंसी 46,726 डॉलर पर थी, मगर आज का भाव $31,080.91 है. इस लिहाज से यह करेंसी इसी साल में अब तक 33 फीसदी गिर चुकी है. इससे पहले 20 अगस्त 2020 को बिटकॉइन ने 30 हजार डॉलर से भी नीचे जाकर 29,807 डॉलर तक ट्रेड किया था. हालांकि उस गिरावट के बाद बिटकॉइन ने जबरदस्त तेजी दिखाई और 8 नवम्बर 2021 को यह 67 हजार डॉलर तक पहुंच गया था.यह भी पढ़े : भगवंत मान से मुलाकात के बाद बोले सिद्धू, जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं भगवंत, जमकर तारीफ कीपिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में Rakon, Metacyber और BitBall शामिल रहे. Rakon में पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. यह 818.61 फीसदी के उछाल के साथ लगातार आगे बढ़ रही है. Metacyber में 603.91% का उछाल आया है, जबकि तीसरे नंबर पर BitBall है, जिसमें 311.47 प्रतिशत का जम्प देखा गया है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yG4NUC0

कोई टिप्पणी नहीं