Breaking News

कोरोना के XE वैरिएंट को लेकर अलर्ट, चौथी लहर का खतरा बरक़रार , XE वैरिएंट के ट्रांसमिशन रेट हाई


भोपाल. मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है, पड़ोसी राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट XE को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. स्वास्थ्य आयुक्त ने सभी जिलों के कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को नए वैरिएंट को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. XE वैरिएंट के ट्रांसमिशन रेट हाई होने के कारण इसके तेजी से फैलने की आशंका ज्यादा है, जिसके चलते अस्पतालों में भरती होने वाले कोरोना मरीजों की सतत् निगरानी करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए है.यह भी पढ़े : Love Jihad को तगड़ा झटका, HC ने महिला को दी मुस्लिम पति के साथ जाने की इजाजतबताया गया है कि नया वैरिएंट XE ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीए-1 व बीए 2 के मुकाबले 10 तेजी से फैलता है, क्योंकि XE ओमिक्रोन के दोनों सब वैरिएंट का हाइब्रिड है, रिसर्च में यह भी यह बात भी सामने आई है कि जांच में XE वैरिएंट की पहचान करना भी काफी मुश्किल होता है, अब तक कोविड के तीन हाईब्रिड या रिकाम्बिनेंट स्टे्रन का पता चला है जिसमें पहला एक्स डी, दूसरा एक्स एफ व तीसरा एक्स ई है, इसमें पहले व दूसरे वैरिएंट डेल्टा, ओमिक्रोन के काम्बिनेशन से पैदा हुए है, जबकि तीसरा ओमिक्रोन सब वैरिएंट का हाईब्रिड स्टे्रन है, जो एक्स ई ओमिक्र ोन के दो वैरिएंट से मिलकर बना है, इसके लक्षणों की बात की जाए तो ओमिक्रोन वैरिएंट से मिलते जुलते ही हो सकते है, एक्स ई वैरिएंट में थकान, चक्कर आना, सिर दर्द, गले में खराश, बुखार, दर्द, नाक बहना या फिर डायरिया हो सकता है, इसके अतिरिक्स एक्स ई संक्रमित के सूंघने व स्वाद की कमी महसूस हो सकती है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QOq14nI

कोई टिप्पणी नहीं