Breaking News

अब खत्म हो जाएगा Swiggy-Zomato का बंपर डिस्काउंट वाला खेल, हुआ बड़ा एक्शन!


फूड डिलीवरी से जुड़ी प्रमुख कंपनियों Swiggy और Zomato के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने जांच के आदेश दिए हैं। CCI ने इन कंपनियों के ऑपरेशन्स और बिजनेस मॉडल को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने प्रतिस्पर्धा कानून के सेक्शन 3(1) और 3(4) के कथित उल्लंघन को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़े :लव राशिफल 5 अप्रैल: साथी की तलाश कर रहे लोगों को तलाश होगी पूरी , रिश्ते में आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी बता दें कि सीसीआई ने चार अप्रैल के अपने आदेश में कहा है कि प्राथमिक तौर पर Zomato और Swiggy के कुछ कंडक्ट को देखते हुए उनके खिलाफ डायरेक्टर जनरल (DG) द्वारा जांच की जरूरत लगती है। जांच के जरिए इस बात का पता लगाया जा सकता है कि क्या इन कंपनियों का कंडक्ट कम्पटीशन एक्ट के सेक्शन 3(1) और 3(4) का उल्लंघन करता है या नहीं। आयोग ने दोनों कंपनियों के खिलाफ विस्तृत जांच करने का निर्देश दिए हैं। आयोग ने DG को यह ऑर्डर प्राप्त होने के 60 दिन के भीतर जांच की रिपोर्ट कम्पटीशन कमीशन को सौंपने को कहा है। यह भी पढ़े : नवरात्रि को लेकर सियासी बवाल, दिल्ली में नवरात्रि के मौके पर आज से नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें, असदुद्दीन ओवैसी बोलेनेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की शिकायत पर इन कंपनियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। NRAI ने आरोप लगाया है कि भारत के फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में 90 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर वाले एग्रीगेटर्स भारी छूट, एक्सक्लूसिव टाई-अप और कुछ रेस्टोरेंट पार्टनर को तरजीह देकर भारत के प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि इससे रेस्टोरेंट्स का बिजनेस प्रभावित हो रहा है और नए रेस्टोरेंट प्लेयर्स को इंडस्ट्री में प्रवेश करने में दिक्कत पेश आ रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lN4GEX8

कोई टिप्पणी नहीं