Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों आज फिर बढ़ोतरी , 16 दिन10 रुपये बढे दाम

ईंधन के नए रेट जारी हो गए है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस बढ़ोतरी के बाद 16 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह भी पढ़े : 30 साल बाद बन रहा है ये दुर्लभ योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मतपेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से 14वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। बीतो दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।यह भी पढ़े : नवरात्रि पांचवां दिन: आज स्कंदमाता की सच्चे मन से उकीजिए उपासना, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग व आरतीश्रीनगर से लेकर कोच्चि तक देश के सभी प्रमुख शहरों में अब पेट्रोल 105 रुपये प्रति लीटर से अधिक के भाव पर बिक रहा है। झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में डीजल शतक को पार कर चुका है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में डीजल सबसे महंगा यानी 107.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम सबसे ऊंचा यानी 122.93 रुपये प्रति लीटर है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/L1k2xCv
कोई टिप्पणी नहीं