पुलिसवालों पर हमले से पहले मुर्तजा ने कई बार देखा अबू हमजा की गुरिल्ला लड़ाई का वीडियो, खतरनाक थे मंसूबे

मुर्तजा के लैपटॉप में गुरिल्ला लड़ाई पर आधारित एक वीडियो मिला है। पुलिसवालों पर हमले से पहले मुर्तजा ने उस वीडियो को कई बार देखा था। यह वीडियो अबु हमजा का बताया जा रहा है। उसने वीडियो की यह फाइल अरबी भाषा में अबीद नाम से सेव थी।यह भी पढ़े : Gorakhnath temple attack : मुर्तजा के लैपटॉप में मिला आतंक का जखीरा, आतंकी संगठन से जुड़े होने के कई सबूत मिलेसूत्रों का कहना है कि यह वीडियो अरब देश में नाटों से लड़ाई के दौरान शूट किया गया था जिसका इस्तेमाल गुरिल्ला लड़ाई में मुजाहिदों के लिए इस्तेमाल होता है। हिस्ट्री से पता चला है कि कुल 7 मिनट 57 सेकेन्ड के इस वीडियो को उसने कई बार देखा था।यह भी पढ़े : 30 साल बाद बन रहा है ये दुर्लभ योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत7:07 मिनट के वीडियो में ये दिखाया गया हैवीडियो में एक नौजवान झाड़ियों की आड़ में मौके और हालात पर नजर रख रहा है तो वहीं उसके 5 साथी दीवार की आड़ में खड़े होकर एक के बाद एक फायरिंग कर रहे हैं। ....चारों तरफ एक के बाद एक फायरिंग की आवाजें गूंज रही हैं... इतने में उन्हीं का नौजवान साथी एक साथ नाटो फोर्स को ढेर करने के इरादे से.... अपने दूसरे साथी को राकेंट लांचर के साथ चीखते हुए बुलाता है...दूसरा साथी राकेट लांचर लेकर सड़क पार करता है और राकेट लांचर दागता है... और चारों तरफ धुएं का गुबार छा जाता है....इसके बाद दूसरे राकेट लांचर का इस्तेमाल करने के लिए बारूद लगाने की तैयारी शुरू हो जाती है... इतने में पहले राकेट लांचर से दुश्मन को ढेर होता देख इन अफगानी लड़ाकों का एक साथी झाड़ी से बाहर निकलकर सामने आ जाता है और फायरिंग करने लगता है ... तभी दूसरा रॉकेट लांचर दागा जाता है और फिर फायरिंग शुरू हो जाती है... नाटो सेना के सैनिकों को मरता देख और पस्त करने के बाद हंसी की एक लहर इन लड़ाकों के चेहरे पर दौड़ जाती है... अचानक तीसरा राकेट लांचर चलाया जाता है... जैसे ही धुएं का गुबार खत्म होता है तो एक बार फिर लड़ाई तेज हो जाती है। इस बार ये अफगानी लड़ाके अरबी में बात करते हुए झाड़ियों का सहारा लेते हैं और फिर एक औऱ राकेट लांचर तैयार करते हैं। जिस तरह से लड़ाई को अंजाम दिया जाता है, अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इन लड़ाकों के पास कितना असला बारुद होगा....इस दौरान अरबी भाषा में बात भी चलती रहती है और लड़ाई जारी रहती है...।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Iif6QKH
कोई टिप्पणी नहीं