Breaking News

तपती धूप में ऐसे जुगाड़ कर खूब नाचे बराती, सोशल मीडिया पर मच गया गदर


अभी के समय में शादी के नाम से ही पसीने छूटते हैं। कपड़े और मेकअप के साथ साथ तबीयत खराब होने का डर हर किसी सताता है लेकिन इस तपती धूप में भी लोग शादी कर रहे हैं भरी दोपहर में बारात लेकर जा रहे हैं लेकिन इस बारात को इस भीषण गर्मी में देख कर हर कोई हैरान है। 40-42 डिग्री सेल्सियस के तापमान में देशी जुगाड़ कर बारातीयों की सुरक्षा की और शादी के पूरे मजे लिए जा रहे हैं। <blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>Sun shade and mobile secure enclosure for barat. Innovations galore <a href=https://t.co/rdxUV45Qfg>pic.twitter.com/rdxUV45Qfg</a></p>— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) <a href=https://twitter.com/Chopsyturvey/status/1519119578537730048?ref_src=twsrc%5Etfw>April 27, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script> मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बारात के साथ कूलर ले जाते हुए देखा था। अब एक और नया जुगाड़ देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बारात के सभी सदस्य एक पंडाल की छाया में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो सूरत का बताया जा रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक बारात आगे बढ़ रही है और कुछ लोग एक विशाल पंडाल के अंदर नाच रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पंडाल मूविंग है और सड़क पर आगे की ओर बढ़ रही है। जैसे-जैसे पंडाल आगे बढ़ रहा है, नीचे मौजूद बाराती भी नाचते-गाते आगे की तरफ जा रहे हैं। यह जुगाड़ देखकर हर कोई दंग रह गया।वीडियो वायरलरिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, सन शेड और सुरक्षित घेरे में चलने वाली बारात. यह इनोवेशन लोगों को भा गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, और लोग बारात निकालने के इस ट्रिक से प्रभावित हुए। एक यूजर ने लिखा, हम भारतीय जुगाड़ किंग हैं। जबकि दूसरे ने लिखा, बढ़िया आइडिया है। यह आइडिया यह भी सुनिश्चित करता है कि ज्यादा से ज्यादा बाराती छाया के भीतर रहें जिससे यातायात आसान हो।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jqak6CA

कोई टिप्पणी नहीं