सिंगर सुखविंदर सिंह ने लॉन्च किया श्री हनुमान चालीसा, यहां देखें धांसू वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने पाश्र्वगायक सुखविंदर सिंह ने श्री हनुमान चालीसा लांच किया है। सुखविंदर सिंह रामभक्तों लिए एक अनमोल भेंट लेकर आए हैं। उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव के शुभ मौके पर श्री हनुमान चालीसा का वीडियो रिलीज किया है, जो एक एनिमेटेड म्यूजिक वीडियो है। इस म्यूजिक वीडियो में लाइव एक्शन और एनिमेशन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। इस म्यूजिक वीडियो को सुखविंदर ने गाया और कंपोज किया है, वहीं टाइम ऑडियो और राज वीएफएक्स ने इसका निर्माण किया है। इसकी रचना और डिजाइन चिराग चंद्रकांत भुवा और शंभू जे सिंह ने की है। इसके निर्देशक राजीव खंडेलवाल जी है। यह भी पढ़े : Weekly Horoscope: वृषभ व कन्या समेत कई राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ होगाश्री हनुमान चालीसा के कोरियोग्राफर लॉलीपॉप एवं डी.ओ.पी. संतोष दामोदर जी हैं। इसके एडिटर भाविन सी. भुव जी हैं। वी.एफ.एक्स. राज वी.एफ.एक्स. (पी.) लिमिटेड द्वारा दिया गया है। टाइम ऑडियो द्वारा गाने को रिलीज और डिस्ट्राब्यूट किया जा रहा है। <iframe width=560 height=315 src=https://www.youtube.com/embed/s3YG0Jw-kOs title=YouTube video player frameborder=0 allow=accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture allowfullscreen></iframe>सुखविंदर सिंह ने कहा, टाइम ऑडियो ने गाने के लिए अपनी तरह का पहला लाइव एक्शन और एनिमेशन आधारित संगीत वीडियो तैयार करके गाने को और अधिक ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। मैं चाहूंगा कि श्री हनुमानजी का हर भक्त मेरे साथ यह गीत गाए। यह भी पढ़े : Love Horoscope 17 April : इन राशिवालों के लिए प्यार और रिलेशनशिप में आगे बढ़ने का समय, जानिए राशिफलटाइम ऑडियो के मैनेजिंग डायरेक्टर विरल शाह ने कहा, श्री हनुमान चालीसा एक बहुत शक्तिशाली मंत्र है और सुखविंदर की आवाज से मंत्र जादुई हो जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uGmXjNH
कोई टिप्पणी नहीं