Breaking News

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच नींबू ने निकाला आम आदमी का तेल , डंडे लेकर निगरानी कर रहे दुकानदार


बाराबंकी. पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने वैसे ही आम पब्लिक का तेल निकाल रखा है, वहीं अब अब भीषण गर्मी के मौसम में शिकंजी के जरिए राहत पहुंचाने वाले नींबू की आसमान छूती कीमत लोगों के पसीने छुड़ा रही है. बीते कुछ दिनों से नींबू के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जो नींबू कुछ दिन पहले तक सौ रुपए किलो बिक रहा था, आज उसकी कीमत लगभग ढाई से तीन गुना ज्यादा हो गई है.यह भी पढ़े : Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर का रेटबाराबंकी में तो एक नग नींबू 15 रुपए तक का बिक रहा है. ऐसे में यहां नींबू बेचने वाले दुकानदार अब डंडा लेकर अपने माल की सुरक्षा कर रहे हैं. वहीं भीषण गर्मी में नींबू के दाम में हुई बढ़ोतरी से परेशान लोगों ने नींबू खरीदना ही बंद कर दिया है. लोगों का कहना है कि इतना महंगा नींबू खरीदेंगे, तो बाकी सब्जी कैसे खरीद पाएंगे.यह भी पढ़े : राशिफल 12 अप्रैल: आज इन राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत ही ख़राब, सूर्यदेव को जल अर्पित करेंआलम यह है कि इस समय यहां एक नींबू 10 से 15 का बिक रहा है, जबकि 60 से 75 रुपये का ढाई सौ ग्राम और 300 रुपये किलो तक बिक रहा है. जिसके चलते नींबू बेचने वाले दुकानदार अब डंडा लेकर अपना धंधा कर रहे हैं. उनका कहना है कि ग्राहक जबरन कम पैसे देकर नींबू उठाने लगता है. जिसके चलते वह डंडा लेकर मजबूरी में ठेला लगाते हैं. जिससे वह अपने माल को बचा सकें. पूरा मामला बाराबंकी में रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी का है.यह भी पढ़े : लव राशिफल 12 अप्रैल: आज इन राशि वालों के जीवन में होगी नई शुरुआत, इन राशियों के लोग पार्टनर को दें समययहां सब्जी का ठेला लगाने वाले दुकानदार डंडा लेकर नींबू की सुरक्षा करने को मजबूर हैं. उनका कहना है कि लोग सब्जी खरीदने आते हैं और कभी-कभी कम पैसे या मोल-तोल करके जबरन नींबू उठाने लगते हैं. जबकि इस समय नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kBvHPOt

कोई टिप्पणी नहीं