Russia Ukraine War : भीषण युद्ध का आठवां दिन , यूक्रेन के खारकीव और मारियुपोल शहर पर रूस का बड़ा हमला, खेरसॉन पर भी किया कब्जा

Russia Ukraine War : आठ दिनों से जारी भीषण युद्ध के बीच रूस-यूक्रेन आज दूसरे दौर की बातचीत कर सकते हैं. रूस का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए बेलारूस-पोलैंड के बॉर्डर पहुंच गया है.रूसी सेना ने खेरसॉन पर भी जमाया कब्जायूक्रेन के खारकीव और मारियुपोल शहर पर रूस ने बड़ा हमला किया है. साथ ही रूसी सेना ने खेरसॉन पर भी कब्जा जमा लिया है, लेकिन कीव की तरफ बढ़ रहा रूसी काफिले को यूक्रेन की तरफ से रोकने का दावा किया गया है. यह भी पढ़े : लव राशिफल 3 मार्च: इन 3 राशि वालों का अपने लव पार्टनर के साथ भावनात्मक तालमेल रहेगा , होगी किसी खास से मुलाकातविक्टर यानुकोविच को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहता है रूसयूक्रेन की मीडिया के हवाले से बड़ी खबर आई है. रूस जेलेंस्की को हटाकर विक्टर यानुकोविच को यूक्रेन का राष्ट्रपति बनाना चाहता है. पूर्व राष्ट्रपति विक्टर पुतिन के करीबी माने जाते हैं. वहीं, दूसरी ओर रूस के लीक सीक्रेट दस्तावेज के मुताबिक यूक्रेन पर हमले का प्लान 18 जनवरी को तैयार हो गया था और हरी झंडी मिल गई थी. ये दस्तावेज यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने जारी किए हैं.यह भी पढ़े : Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 शनिवार से प्रारंभ, जानिए पूजा विधि व कलश स्थापना का शुभ मुहूर्तभारतीय वायु सेना का एक और C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचायूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी के बुडापेस्ट से भारतीय वायु सेना का एक और C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा. राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की. अजय भट्ट ने कहा कि जो विमान पहले छात्रों को लेकर आया था उसे निकासी के लिए भेज दिया गया है और जैसे ही छात्र इस विमान से उतरेंगे, यह फिर से निकासी के लिए उड़ान भरेगा. मैं सारे स्टाफ को बधाई देता हूं.यह भी पढ़े : राशिफल 3 मार्च: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, 3 राशियों बरतें सावधानीएयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचीयूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पहुंची. MoS रेलवे रावसाहेब पाटिल दानवे ने यूक्रेन से भारत लौटे भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की. रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि भारतीय रेलवे ने एयरपोर्ट पर ही हेल्प डेस्क लगाया है, इसमें जिन छात्रों को अपने घर जाने के लिए रिजर्वेशन चाहिए, वह यहां से ले सकते हैं. यहां रिजर्वेशन कराने पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.बुखारेस्ट से इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली पहुंचीयूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंची. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत लौटे लोगों का स्वागत किया. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह सारे बच्चे रोमानिया के बुखारेस्ट से आए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया वहां से निकासी के कार्य को देख रहे हैं।. हम चाहते हैं कि हर भारतीय घर वापस आए और परिवारों से मिले. ऑपरेशन गंगा के एक जटिल कार्य लेकिन इसका नतीजा अच्छा है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cElizrG
कोई टिप्पणी नहीं