रूस-यूक्रेन जंग के बीच हुई प्यार जीत, एक कपल ने हॉस्पिलट में रचाई शादी, बहुत ही खूबसूरत तस्वीर आई सामने

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन के शहरों से कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सड़कों पर सेना गोला-बारूद की दहशत में सहमे लोग, रूसी सेना का मुकाबले करने के बेताब यूक्रेन की जनता और ऐसे ही कई तरह की तस्वीरों इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। इन्हीं तस्वीरों के बीच यूक्रेन में प्यार भी परवान चढ़ रहा है। दरअसल जंग के बीच प्यार के जीत की बहुत की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) में एक कपल के शादी करने का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।यह भी पढ़े : योगी आदित्यनाथ की बहन करती है ऐसा काम , फोटो देख भावुक हुए योगी, कह दी इतनी बड़ी बातदरअसल जब चारों तरफ टैंक और गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कीव में ही प्यार भी परवान चढ़ता दिख रहा है। वायरल वीडियो एक अस्पताल का बताया जा रहा है।कपल ने अस्पताल में रचाई शादी<blockquote class=twitter-tweet><p lang=en dir=ltr>❗️In <a href=https://twitter.com/hashtag/Kyiv?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw>#Kyiv</a>, doctors decided to get married right in the hospital <a href=https://t.co/IfUD928PrI>pic.twitter.com/IfUD928PrI</a></p>— NEXTA (@nexta_tv) <a href=https://twitter.com/nexta_tv/status/1498792930806534144?ref_src=twsrc%5Etfw>March 1, 2022</a></blockquote> <script async src=https://platform.twitter.com/widgets.js charset=utf-8></script>यूक्रेन के एक कपल ने जंग के बीच शादी करना का फैसला लिया। उन्होंने चिंता और हिंसा के इस पल को एक खूबसूरत पल में बदलने की सोची। खास बात यह है कि इस कपल ने अस्पताल में शादी करने का निर्णय लिया। जहां लगातार युद्ध में घायलों का इलाज किया जा रहा है।दरअसल ये कपल पेशे से डॉक्टर है। अस्पताल में इन चिकित्सकों के बीच प्यार पनपा और युद्ध जैसे माहौल में इन्होंने दो से एक होने का मन बनाया।कपल की शादी का ये वीडियो मीडिया आउटलेट Nexta (Belarusian Media Outlet) ने शेयर किया है। वीडियो में डॉक्टर कपल की शादी का वीडियो शेयर कर लिखा है - कीव में डॉक्टरों ने अस्पताल में ही शादी करने का फैसला किया। इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं।यह भी पढ़े : 8 मार्च से महंगे हो सकते हैं LPG सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैंजंग के बीच प्यार की जीतवायरल वीडियो में कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। सामने खड़ा एक शख्स उनसे शादी की रस्में पूरी करवा रहा है। कपल के बगल में एक महिला भी खड़ी नजर आ रही है। रस्म पूरी होने के बाद कपल गले मिलते हैं और खुशी का इजहार करते हैं। जंग के बीच प्यार की जीत का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।यूक्रेन से ऐसी तस्वीर पहले भी सामने आ चुकी है। पिछले हफ्ते कीव के चर्च में एक जोड़े ने शादी रचाई थी। दरअसल, कीव में रहने वाली 21 वर्षीय यारिना अरीवा और स्वियातोस्लाव ने शादी की थी। शादी के दौरान एक तरफ जहां चर्च की घंटियां बज रहीं थीं, वहीं कानों में लड़ाकू विमानों की गूंज भी सुनाई दे रही थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7VubsLZ
कोई टिप्पणी नहीं