Pulwama Attack: मोदी, शाह और राजनाथ सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों के नेताओं ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, सहित कई नेताओं ने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान को नमन करते हुए सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा, मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत एवं समृद्ध देश के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है। शाह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा, पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूँ। देश आपके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। सिंह ने कहा, आपकी वीरता हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु निरंतर प्रेरित करती रहेगी। पुलवामा में 2019 में मारे गए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहादुर जवानों के बलिदान को यह देश कभी नहीं भूलेगा। उनके प्रति मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा, आज ही के दिन 2019 में मातृभूमि की सेवा में लगे 40 वीर जवानों ने पुलवामा में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।मैं बहादुर आत्माओं को श्रद्धांजलि देने में राष्ट्र के साथ शामिल होता हूं और आतंकवाद को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता हूं।किरेन रिजिजू ने लिखा, पुलवामा आतंकी हमले में भारत के अमर वीर सपूतों के बलिदान को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! जय हिंद!
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xMRmNSX
कोई टिप्पणी नहीं