जब भूख लगती है तो गधे का दिमाग भी वैज्ञानिक की तरह दौड़ता है, देखें ये वीडियो

आपने अक्सर यह सुना होगा कि दुनिया में सिर्फ इंसान के पास ही दिमाग होता है जो कि सच है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखने के बाद यह आपको पूरी तरह झूठ लगने लगेगी। इसमें हमारा मानना ये है कि जिसकी जैसी जरूरत होती है वो उसी हिसाब से अपना दिमाग लगा लेता है।इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाड़े में एक गधा और बकरी हैं। उसी बाड़े में पेड़ की कुछ टहनियां छुकी हैं, तभी बकरी को भूख लगती है। भोजन के नाम पर बाड़े में केवल सूखी पत्तियां थी। पेड़ की हरी-हरी पत्तियों को देखकर बकरी की भूख और भी बढ़ गई। लेकिन पेड़ की डाली इतनी ऊंची थी कि बकरी लाख कोशिशों के बाद भी उन तक नहीं पहुंच सकती थी। तभी पत्तियों को खाने के लिए वह गधे की पीठ पर चढ़ जाती है और शानदार संतुलन बनाते हुए पत्तियों को खाने लगती है। बकरी काफी देर तक गधे की पीठ पर खड़ी रहती है। यह वीडियो को देखने के बाद लोग बकरी और गधे की समझदारी के कायल हो रहे हैं। लोगों को दोनों का टीमवर्क काफी पसंद आ रहा है। टीम वर्क वाले इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।देखें वीडियो—
Teamwork..???? pic.twitter.com/x2vSmv0Wp3
— ?o̴g̴ (@Yoda4ever) February 3, 2022
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rZshqfF
कोई टिप्पणी नहीं