Breaking News

नहीं रही सुर कोकिला लता मंगेशकर, 92 साल की उम्र में हुआ निधन


भारत रत्न और सुरों की सरताज लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इस दुनियां को अलविदा कह दिया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने इस बात की जानकारी दी है। उनकी स्थिति फिर से गंभीर बनीं हुई थी। वो मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी। इस खबर के आने के बाद उनके फैन्स सदमे में है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि लगा मेगशकर पिछले महीने कोविड (Covid19) से संक्रमित हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया भी हो गया था।गौरतलब है कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) देश की सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में से एक हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। 1974 में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉड्र्स भी शामिल किया गया था। उन्होंने 1948 और 1974 के बीच 25,000 से अधिक गाने गाए थे। लता मंगेश्कर को साल 2001 में भारत रत्न दिया गया था। उन्होंने अपना पहला गाना 13 साल की उम्र में साल 1942 में गाया था। उन्होंने अपने जीवन में अनेक भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nbX57C6

कोई टिप्पणी नहीं