Breaking News

यहां अचानक प्रकट हुई 186​ किलो सोने से बनी चीज! देख कर हैरान हो रहे लोग


अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित सेंट्रल पार्क में हाल ही में एक ऐसी चमत्कारी घटना हुई है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। वहां पर एक रहस्यमयी तरीके से रखा सोने का क्यूब देखा गया। सोने के इस क्यूब की अनुमानित कीमत 11.7 मिलियन डॉलर यानि लगभग 87 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस Gold Cube की सुरक्षा में एक सिक्योरिटी टीम भी तैनात थी। अचानक से पार्क में सोने बनी ये चीज कहां से आई, हर किसी के मन यही सवाल था।हालांकि, अब इसका राज खुल गया है। इस सोने के क्यूब को 43 वर्षीय जर्मन आर्टिस्ट निकलास कास्टेलो (Niclas Castello) द्वारा बनाया गया है। उन्होंने इसका नाम Castello Cube दिया है। निकलास ने इस सोने के क्यूब को क्रिप्टोकरेंसी Castello Coin के लॉन्च और प्रचार के लिए सार्वजनिक तौर पर पार्क में रखा था। अभी सोने की कीमत 1,788 डॉलर (1 लाख 33 हजार रुपये) प्रति औंस है, ऐसे में अगर इस इस सोने के क्यूब को बिक्री के लिए रखा जाए तो ये 11.7 मिलियन डॉलर (87 करोड़ रुपये से अधिक) तक में बिक सकता है।खबर है कि 24 कैरेट सोने से बने इस क्यूब का बजन 186 किलो है। इसे कथित तौर पर एक विशेष हस्तनिर्मित भट्ठी का उपयोग करके बनाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में सोना पिघलाने के लिए भट्ठी को 2,000 डिग्री फ़ारेनहाइट से अधिक तापमान तक गर्म किया गया। आर्टिस्ट निकलास कास्टेलो की टीम ने ArtNet को बताया कि क्यूब को स्विट्जरलैंड के Aarau में एक Foundry में बनाया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Sl4ps1x

कोई टिप्पणी नहीं