एक ही महीने में 1.5 लाख रूपये का पानी पी जाता है ये शख्स, जानिए कहां से मंगवाता है

एक शख्स ने दावा किया है कि वो एक महीने में लगभग 1.5 लाख रुपए का पानी पी जाता है। इस शख्स अपना यह दावा टिकटॉक पर वीडियो शेयर करके किया है। उसका कहना है कि पानी की ये बोतलें विदेश से मंगवाई जाती हैं। आपको बता दें कि इस शख्स का नाम रेयान डब्स है। उन्होंने टिकटॉक पर पानी के शौक को लेकर ये वीडियो शेयर किया है। उसने व्यूअर्स को बताया कि उसके पानी पर करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्चा आता है। वीडियो में उन्होंने बताया, ये बोतलें सीधे उनके घर पर आती हैं। ये काफी विलासिता की वस्तु है। आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर इन सारी बोतल को मैं कहां रखता हूं? इसका जवाब ये है कि इसके लिए चार फ्रिज है। रेयान ये पानी नार्वे से मंगवाते हैं जो कि VOSS कंपनी का है। ये उनका पसंदीदा पानी की बोतल का ब्रांड है। पानी रेयान एक सोशल स्टेटस की तरह ट्रीट करते हैं। कुल मिलाकर रेयान खुद की सोशल पोजीशन बेहतर मानते हैं। वह पानी का एकमुश्त ऑर्डर करते हैं। वह बोले- हरेक की अपनी पसंद होती है, मेरे मेहमान मेरे इस तरीके को काफी पसंद करते हैं।आपको बता दें कि अमेजन की ब्रिटिश वेबसाइट पर VOSS के 12 लीटर के पानी के पैकेज की कीमत करीब 2700 रुपये है। हालांकि, ये कंपनी कई प्रकार के पानी की सप्लाई करती है जिनके दाम अलग-अलग होते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fRWXzpu
कोई टिप्पणी नहीं