Breaking News

अकेले 10 सांडों से भिड़ गई बत्तख, ये वीडियो देख हिम्मत की दाद दे रहे लोग

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसको देखकर हर कोई हैरान है और इसकी तारीफ कर रहा है। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और वो आए दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर कोई ना कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियो या तो इंस्पीरेशनल होते हैं या फिर मजेदार। उनके द्वारा पोस्ट किया गया ताजा वीडियो बेहद इंस्पी​रेशनल है जिसमें एक बत्तख कुछ सांड और गायों से भिड़ जाती है और उनको भगा देती है।यह भी पढें : बेहद स्टाइलिश होती है मणिपुरी ड्रेस इनाफी, ये खूबियां जानकर पहनने का करेगा मनइस वीडियो में देखा गया है कि एक मैदान के बीच में खड़ी अकेली बत्तख अपने से कई गुना बड़े सांड व गायों से भिड़ जाती है। वहां मौजूद गाय व सांड उसे घेरकर खड़े रहते हैं। इतना ही नहीं, बत्तख पर वह सांड लगातार हमला भी करते रहते हैं, लेकिन बत्तख वहां से भागने के बजाय भिड़ जाती है। यह बतख सांड को लगातार कई बार अपने चोंच से हमला भी करती है। छोटी सा पक्षी आक्रामक रूप से बड़े जानवरों को पीछे की ओर धकेलने की कोशिश करती हुई दिखाई देती है। इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा बेहद इंस्पायर्ड हो गए। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को प्रेरणा दी।यह भी पढें : सिक्किम की सिंकी पीने के बाद भूल जाएंगे सारे सूप, जानिए कितनी स्वादिष्ट होती हैआनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वीडियो ट्वीट करने के साथ कैप्शन में लिखा, जोश कैसा है, चिड़िया? हाई सर, अल्ट्रा हाई। उस चिड़िया की आत्मविश्वास मेरा मंडे मोटिवेशन है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो को ग्रीन बेल्ट एंड रोड इंस्टीट्यूट के प्रमुख एरिक सोलहेम के सौजन्य से ट्वीट किया। उन्होंने अपने वीडियो में एरिक को टैग भी किया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी मोटिवेट हो जाएंगे। जी हां, आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सिर्फ 8 सेकंड का है, लेकिन इसे अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।देखें वीडियो—

‘How’s the Josh, bird?’ ‘High sir, Ultra high’. That bird’s chutzpah is my #MondayMotivation (courtesy @ErikSolheim ) pic.twitter.com/lVDRXpDZbp
— anand mahindra (@anandmahindra) February 21, 2022

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EFogL8C

कोई टिप्पणी नहीं