Breaking News

कोरोना संक्रमण से मुक्ति हुए प्रेम चोपड़ा, पत्नी भी हुई ठीक


मुंबई। जाने-माने अभिनेता प्रेम चोपड़ा (Prem chopra) और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को मंगलवार को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई। वे सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमित (corona virus infected) पाए गए थे। दम्पति का इलाज कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी। दम्पति को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल’ दिया गया था। डॉ. जलील पार्कर ने बुधवार को बताया कि अभिनेता और उनकी पत्नी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।अभिनेता जॉन अब्राहम (actor john abraham), उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, अदाकारा मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, सुमोना चक्रवर्ती, दृष्टि धामी, फिल्म निर्माता राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर, उनके पति एवं फिल्म निर्माता-पति करण बुलानी भी हाल ही में संक्रमित पाए गए थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई ने मंगलवार को कोविड-19 के 10,860 नए मामले सामने आए, जो सात अप्रैल, 2021 के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत भी हो गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zs3j9u

कोई टिप्पणी नहीं